{"_id":"6286839724fab277326a279b","slug":"trainee-doctors-staged-a-protest-at-the-college-gate-khatauli-news-mrt5893077175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु चिकित्सकों ने कॉलेज के गेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु चिकित्सकों ने कॉलेज के गेट पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को फिर कार्य बहिष्कार कर कालेज के मुख्य द्वार पर धरना दिया। कालेज प्रबंध तंत्र के साथ हुई बातचीत के पश्चात धरना समाप्त कर दिया गया।
बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के 2017 बेच के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार करते हुए कालेज के मुख्य द्वार पर धरना दिया था। उनकी मांग थी कि 2016 बेच के चिकित्सकों की ही तरह उन्हें वेतन व हॉस्टल की सुविधाएं दी जाए। मंगलवार को कालेज प्रबंध समिति से वार्ता कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया था। बुधवार की देर शाम मेडिकल गेट पर पहुंचकर फिर प्रशिक्षु चिकित्सकों ने धरना प्रदर्शन किया था।
बृहस्पतिवार को फिर प्रशिक्षु चिकित्सक कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि प्रबंध समिति की ओर से उनसे वार्ता नहीं की गई। धरने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशिक्षु चिकित्सकों को समझाने का प्रयास किया। समिति के कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप भी पहुंच गए तथा धरनारत प्रशिक्षु चिकित्सकों की समस्याएं सुनकर उनसे वार्ता की। गौरव स्वरुप ने बताया कि प्रशिक्षु चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। धरना समाप्त करके प्रशिक्षु चिकित्सक काम पर लौट आए हैं।