फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Train was not available for 12 hours at the stations of three assembly constituencies

Muzaffarnagar News: तीन विधानसभाओं के स्टेशन पर 12 घंटे तक नहीं मिली ट्रेन

Tue, 17 Sep 2024 03:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Train was not available for 12 hours at the stations of three assembly constituencies
चरथावल/रोहाना कलां। रोहाना कलां रेलवे स्टेशन से चरथावल एवं सदर ब्लॉक के 50 गांवों से ज्यादा जुड़े हैं। कोरोना काल में यहां कई पैसेंजर के पहिए थम गए थे। पांच साल बाद संचालन नहीं हो सका। रोजाना यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती हैं। इस स्टेशन पर दिन में 12 घंटे के अंतराल में किसी यात्री गाड़ी का ठहराव नहीं है। सहारनपुर की तरफ से अलसुबह आने वाली सिर्फ तीन ट्रेन रुकती है।
विज्ञापन

रोहाना में सुबह 6.07 बजे के बाद दिल्ली की तरफ जाने वाली कोई गाड़ी नहीं रूकती। केंद्र सरकार महंगे किराए वाली वंदे भारत जैसी ट्रेन चलाई जा रही, लेकिन ग्रामीण अंचल के मुसाफिरों को कोई फायदा नहीं है। ना सुपर एक्सप्रेस नहीं रुकती हैं। कोरोना से पूर्व संचालित पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग उठ रही है।
विज्ञापन

रोहाना कलां स्टेशन चरथावल, पुरकाजी और मुजफ्फरनगर विधान सभा क्षेत्र के तीन ब्लॉकों से जोड़ता है। आसपास के करीब 50 गांवों के यात्रियों के लिए गंतव्य तक जाने के लिए यह स्टेशन महत्वपूर्ण माना जाता हैं। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर रेल लाइन पर बामनहेड़ी के बाद रोहाना कलां स्टेशन पड़ता है। कोरोना काल से पूर्व इस स्टेशन पर पहले दिल्ली जाने के पांच गाड़ियों का ठहराव था। वापसी में सात से नौ बजे तक दो गाड़ियों सहित पांच गाड़ियां सहारनपुर की तरफ रोहाना स्टेशन पर रूककर जाती है। लेकिन वर्तमान में स्थिति बदली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed