फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Train to run on double track in June

जून में दौड़ने लगेंगी डबल ट्रैक पर ट्रेन

Sat, 30 Dec 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Train to run on double track in June
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। उत्तर रेलवे के डीआरएम एसएन सिंह, सीनियर डीसीएम हेमेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन और दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। रेलवे बोर्ड के अफसरों ने स्टेशन पर होने वाले बदलावों को संकेत दिया। अधिकारियों ने टिकट-आरक्षण खिड़की, पीओबी समेम कई स्थानों का निरीक्षण किया। डीआरएम ने कहा कि डबल ट्रैक कार्य तेजी से किया जा रहा है। जून तक हरहाल में ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था, स्टेशन अधिकारियों को आला अफसरों ने कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नई दिल्ली से शनिवार दोपहर करीब 1.25 बजे डीआरएम की स्पेशल ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम हेमेंद्र सिंह के साथ अन्य अधिकारियों के दल ने दोहरीकरण के लिए किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। आरक्षण, टिकट घर के अलावा स्टेशन की बिल्डिंग का जायजा लिया। निरीक्षण कर डीआरएम ने स्टेशन का साइन बोर्ड बदलने के साथ फुटओवर ब्रिज के सही प्रकार से निर्माण का खाका तैयार करने के निर्देश दिए। रेलवे दोहरीकरण को लेकर स्टेशन पर होने वाले बदलाव की जानकारी ली और जरूरी कार्यों को पहले करने के लिए कहा है। अधिकारियों ने बताया कि दोहरीकरण से स्टेशन का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन


ओवरब्रिज को नई दिल्ली के तर्ज पर बनाया जा रहा है। डीआरएम एसएन सिंह ने कहा कि डबल ट्रैक के कार्य को लेकर रेलवे बोर्ड पूरी तरह से सतर्क है। इस कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा चुका है। अब तेजी से कार्य कर डबल ट्रैक को जून माह तक पूरा कराने के बाद ट्रेनों का संचालन होगा। करीब एक घंटे तक डीआएम ने अपनी टीम के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर डीआरएम मंसूरपुर, खतौली के लिए निकल गए। उनके निरीक्षण से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। मुजफ्फरनगर रेलवे दोहरीकरण के बाद स्टेशन पर पांच प्लेटफार्म हो जाएंगे। इसको लेकर रेलवे अफसरों ने ब्लू प्रिंट की जांच लूप लाइन और मिडिल रेलवे लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पांच प्लेटफार्म होने के बाद अब तीन नंबर ट्रैक को डाउन में मुख्य तथा दो नबंर को लूप लाइन बनाया जाएगा। इसके अलावा नईमंडी क्षेत्र की ओर सर्वे कराकर नई टिकट खिड़की खोले जाने की संभावनाएं जताई गई। वहीं, निरीक्षण के बाद डीआरएम ने बताया कि रेलवे ट्रैक होने की समस्या से निजात पाने के लिए अल्ट्रासोनिक मशीन से जांच कराई जाएगी। यह मशीन मामूली क्रैक को भी पकड़ लेती है, जबकि कोहरे से निपटने के लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रेन चालक को विशेष प्रकार के यंत्र से लैस किया है। ड्राइवर को फॉग सेव डिवाइस दी गई। यह जीपीएस से कनेक्ट है, जो स्टेशन आने से पहले की चालक को सचेत करने के साथ ऑडियो रूप में संदेश देती है, जिस कारण कोहरे की समस्या से निपटने में आसानी हुई है।

मुजफ्फरनगर। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर नई दिल्ली से रेलवे लाइन पर ब्लॉक रखा गया है। करीब एक घंटे तक स्टेशन पर अप-डाउन में ट्रेनों का संचालन थमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed