{"_id":"61f42c720465d5774a52179a","slug":"traffic-system-diverted-in-view-of-home-minister-s-program-muzaffarnagar-news-mrt5749666182","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था डायवर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन के मददेनजर नगर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नगर में यह व्यवस्था सुबह से लागू हो जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार सुबह नगर में पहुंचेगे। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद वह गाड़ियों के काफिले के साथ नगर के शिव चौक पर पहुंचेगे। वहां से पार्टी नेताओं के साथ नगर के भगत सिंह रोड, दाल मंडी व शिव चौक के आसपास क्षेत्र में व्यापारियों से मुलाकात कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है।
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नावल्टी चौराहे से शिव चौक की तरफ आने वाले यातायात को अंसारी रोड से निकाला जाएगा। मीनाक्षी चौक से शिव चौक की तरफ आने वाले वाहनों को महावीर चौक की तरफ भेजा जाएगा। मालवीय चौक से झांसी की रानी व शिव चौक की तरफ आने वाले वाहनों को महावीर चौक की तरफ भेज कर उनकी मंजिल के लिए रवाना किया जाएगा। गृहमंत्री के जाने के बाद व्यवस्था पहले की तरह सुचारू होगी। उधर, सुरक्षा के लिए भी चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।