फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traffic jam: Ban on commercial vehicles going to Shiv Chowk

जाम का झाम: शिव चौक जाने वाले व्यवसायिक वाहनों पर लगाई रोक

Thu, 31 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam: Ban on commercial vehicles going to Shiv Chowk
नगर के कोर्ट रोड पर अतिक्रमण हवाते यातायात अधिकारी अभिमन्यु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगर में रोजाना लगने वाले जाम को देेखते हुए यातायात विभाग ने सुधार की कवायद की है। वाहनों का शिव चौक की ओर जाना प्रतिबंधित किया गया है। मीनाक्षी चौक, हनुमान चौक, नावल्टी चौराहा, झांसी की रानी की तरफ से शिव चौक की ओर सुबह नौ से रात नौ बजे तक ई-रिक्शा, छोटा हाथी, टेंपो, पिकअप के जाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

यहां किया वन-वे
झांसी की रानी पार्क से शिव चौक व हनुमान मंदिर-दाल मंडी जाने वाले मार्ग पर चाट-बर्गर वाले ठेली लगाते थे। यहां लगाई बेरिकेडिंग व ठेली वालों के कारण सड़क संकरी हो गई थी। जिस कारण दिन में यहां कई बार जाम लगता था। इसलिए दोनों मार्ग पर वन-वे यातायात किया है।
विज्ञापन

यह रास्ता किया बंद
एसडी मार्केट के सामने मोलाहेडी मार्केट के पास तिराहे पर छोटा रास्ता है। इसे भी बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। हनुमान मंदिर के पास दो पुलिसकर्मी तैनात कर बेरिकेडिंग लगाई है, ताकि वहां से मोलाहेडी मार्केट की तरफ कोई वाहन न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यपुरी में लग रहा जाम
झांसी की रानी से शिव चौक पर ई-रिक्शाओं के जाने पर प्रतिबंध लगाया है। तो रिक्शा चालकों ने आर्यपुरी से निकल कर शिव चौक मार्ग पर जाना शुरू कर दिया। इससे आर्यपुरी में जाम लग रहा है।

नगर में जाम न लगे। सभी वाहन व्यवस्थित तरीके से चले। इसके लिए वन-वे, बेरिकेडिंग व्यवस्था बनाई है। इसके अच्छे परिणाम मिल रहे है। इस व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। व्यवस्था की मजबूती व सुधार के लिए कोई अपना सुझाव भी दे सकता है। -कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed