{"_id":"6031538d8ebc3ee96665ceb1","slug":"traffic-diverted-for-seven-hours-muzaffarnagar-news-mrt526374966","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे तक यातायात रहा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे तक यातायात रहा डायवर्ट
विज्ञापन
शाहपुर में लगा जाम ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सात घंटे तक यातायात रहा डायवर्ट
मुजफ्फरनगर। बघरा में प्रियंका गांधी की किसान पंचायत को लेकर शामली-मुजफ्फरनगर के बीच मार्ग सात घंटे तक परिवर्तित रहा। इस दौरान पंचायत में जाने वाले वाहनों के अलावा अन्य भारी वाहनों को बघरा की ओर नहीं जाने दिया गया।
कांग्रेस की किसान पंचायत को लेकर शनिवार सुबह दस बजे से ही पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर शामली-मुजफ्फरनगर के बीच यातायात परिवर्तित कर दिया गया था। शामली जाने वाले वाहनों को पीनना से वाया दधेडू, चरथावल, बिरालसी और लालूखेड़ी से निकाला गया। इसी प्रकार से शामली की ओर आने वाले वाहनों को भी इसी मार्ग से निकाला गया। यात्री वाहनों को इस मार्ग से निकाला गया। जबकि ट्रकों को शाहपुर-बुढ़ाना से शामली भेजा गया। शाम करीब चार बजे पंचायत खत्म होने पर बघरा में जाम की स्थिति रही। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। इसके बाद शाम पांच बजे यातायात को सीधा निकाला गया। उधर, पंचायत में आने वाले वाहनों की पार्किंग के बघरा में चार स्थानों पर उन्हें खड़े करने के निर्धारित किए गए थे। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर भी काफी संख्या में वाहन खड़े हुए थे।
रायबरेली से आए अनोखे लाल
बघरा। किसान पंचायत में रायबरेली से आए अनोखेलाल तिवारी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। पार्टी का झंडा लिए और कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो लगे में डाले तिवारी नारे लगाते घूम रहे थे। बताया कि वो बीते दस साल से कांग्रेस ही हर रैली में शामिल होते है।
विज्ञापन
बघरा का बाजार बंद रहा
बघरा। पंचायत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से बघरा का बाजार शनिवार को बंद रहा। पुलिस ने सुबह से ही मुख्य मार्ग तथा अंदर बाजार की दुकानों को बंद कर दिया था। पंचायत के बाद शाम को सड़क पर स्थित कुछ दुकानें खुली।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही
मुजफ्फरनगर। प्रियंका की किसान पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया था। सुरक्षा में दो एसपी, पांच सीओ, 12 थाना प्रभारी, 100 उप निरीक्षक, 200 कांस्टेबल के अलावा दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई थी। शामली और सहारनपुर से भी पुलिस फोर्स आया था। प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रियंका को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध होने के कारण सीआरपीएफ के जवान और अधिकारी भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहे।

बघरा में किसान पंचायत के चलते बंद पडा बाजार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR