फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders of jaggery market expressed happiness

गुड़ मंडी के व्यापारियों ने जताया हर्ष

Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traders of jaggery market expressed happiness
व्यापारी नेता-- संजय मित्तल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुड़ मंडी के व्यापारियों ने जताया हर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसानों के साथ गुड़ मंडी के व्यापारियों ने भी तीन कृषि कानून वापिस लिए जाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत किया है। मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे किसान संघर्ष की जीत बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने पर गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि देर से ही सही प्रधानमंत्री ने कृषि बिल वापिस लिए हैं। हम विशेष तौर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता किसान नेता राकेश टिकैत का व उनकी पूरी टीम का हार्दिक धन्यवाद करते हैं। व्यापारी और किसान एक गाड़ी के दो पहिए हैं। चिरकाल से देश के अंदर यह व्यवस्था रही है कि किसान अपना माल मंडियों के अंदर ले करके आता है और व्यापारी उसके माल की सही कीमत दिला कर उसको भुगतान करता है, अगर यह किसी कारण कृषि बिल वापस नहीं होते तो मंडियों की व्यवस्था समाप्त हो जाती। किसानों ने और व्यापारियों ने गुड मंडी के गेट पर एक साथ मिलकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह टिकैत, संजय मित्तल, संदीप चौधरी, सुरेंद्र बंसल, धर्मेंद्र मुखिया, अनुज सिंघल, धर्मवीर बालियान, श्याम सुंदर, राजेश गोयल, चिरंजीलाल, संजय अग्रवाल, संदीप गुप्ता, श्याम सुंदर, सुनील कुमार, विवेक गर्ग, अमित बंसल, बाबू खां, राजीव जैन आदि किसान व व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed