फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders happy with reduction in premium of Palika Market shops

Muzaffarnagar News: पालिका मार्केट दुकानों का प्रीमियम घटाने पर व्यापारी खुश

Mon, 30 Jun 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Traders happy with reduction in premium of Palika Market shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर। पालिका की 17 मार्केट के 500 दुकानदारों के करीब तीन दशक पुराने प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी और राज्यमंत्री कपिल देव का आभार प्रकट कर अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि पालिका बोर्ड बैठक में प्रीमियम 50 प्रतिशत से घटाकर 35 प्रतिशत करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल की ओर से भगत सिंह रोड स्थित तुलसी पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नगरपालिका की शहरी क्षेत्र में 17 मार्केट हैं, जिनमें करीब 509 दुकानदार अपना-अपना कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन दुकानदारों में शिकमी किरायेदारी, वारिसान और 15 साला प्रकरण लंबित चले आ रहे हैं। कई चेयरमैन के कार्यकाल में इनका समाधान कराये जाने के लिए आवाज उठी और प्रयास भी किए गए, लेकिन ये आधे-अधूरे ही साबित हुए। समस्या का हल तलाशने में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की तीन जून 2025 को सम्पन्न हुई बोर्ड मीटिंग में कर विभाग की ओर से तैयार उप विधि में किए गए 50 प्रतिशत किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को 35 प्रतिशत कर दिए जाने के संपूर्ण बोर्ड के मत को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्वीकार करते हुए इसे शासन को भिजवाया था। व्यापारियों ने राज्यमंत्री व चेयरपर्सन को शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की इस समस्या को शासन स्तर से पालिका बोर्ड को साथ लेकर हल कराया गया। व्यापारियों ने इस प्रस्ताव को बोर्ड में लाने वाले वार्ड-49 के भाजपा सभासद मनोज वर्मा का अभिनंदन किया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी, व्यापारी नेता सुनील तायल, शलभ गुप्ता, राजकुमार कालरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed