फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders expressed concern over electricity rates and GST

बिजली की दरों और जीएसटी पर व्यापारियों ने जताई चिंता

Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Traders expressed concern over electricity rates and GST
जानसठ रोड पर उत्तर प्रदेश उद्घोग व्यापार मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने दिया समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मंथन किया गया। पड़ोसी राज्यों के मुकाबले महंगी बिजली, जीएसटी की दरों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। व्यापारी एकजुट रहें।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर की ओर से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री दिलीप सेठ, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश बंसल, नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा, जिला कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, जिला मुख्य प्रवक्ता विजय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि जीएसटी की प्रणाली त्रुटिपूर्ण है। यदि विक्रेता राजस्व का भुगतान नहीं करता है तो विभाग उत्पीड़न करता है। खाने-पीने की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई बढ़ेगी। महंगी बिजली के कारण व्यापारी पलायन करने को मजबूर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

यह रखे गए मुद्दे
- सरकारी बैंकों को आवश्यक सेवा घोषित की जाए और बैंक की छुट्टियों को कम किया जाए
- मंडी समिति की दुकानों का चुनाव के दौरान अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए
- गुड़ आम आदमी का खाना है, इस वजह से गुड़ को जीएसटी से बाहर रखा जाए
- सोने पर जीएसटी लगाए जाने से तस्करी को बढ़ावा ही मिला है
यह रहे मौजूद
इस मौके पर विकास अग्रवाल, विजय वर्मा, अनिल तायल, शलभ गर्ग, सरदार सुलेखन सिंह, अलका शर्मा, रोशनी पांचाल, सुनीता मालिक, नितिका चौधरी, अजय गुप्ता, अमित मित्तल, मनोज गुप्ता, दीपक गोयल, शोभित सिंघल,शोभित गुप्ता, कशिश गोयल, शुभम तायल, हिमांशु कौशिक, पंकज शर्मा, राम पल सेन, नीरज गौतम, रूपम शुक्ला, संजीव गोयल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न जिलों के 400 व्यापारियों ने किया प्रतिभाग
कार्य समिति की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 400 व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष मुद्दे रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed