फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Traders asked for financial package from central government

व्यापारियों ने की आर्थिक पैकेज की मांग

Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Traders asked for financial package from central government
व्यापारियों ने केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज मांगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से कोरोना के दौरान संकट में आए व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि कोरोना के चलते व्यापारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। तीन माह तक पूर्णतया बंद रहने के कारण व्यापारियों की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जीएसटी, इनकम टैक्स, बच्चों की फीस का दबाव है। व्यापारियों के तीन माह के बिजली के बिल माफ किए जाएं। तीन माह का ऋणों पर ब्याज माफ हो। कॉमर्शियल के स्थान पर विद्युत दरें घरेलू के आधार पर की जाए। 60 साल से ऊपर के व्यापारियों को पेंशन दी जाए। ज्ञापन देने वालों में अमित गर्ग, अनिल कंसल, राधेश्याम वर्मा, हर्षवर्धन जैन, जयवीर सिंह, रामकुमार तायल, नरेंद्र मित्तल, सत्यवीर वर्मा, सुमित गर्ग, ओमकार अहलावत, प्रमोद गोयल, अजय गर्ग, कमल किशोर गोयल, राजीव गुप्ता और तरणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed