फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor-trolley overturned in field, nine injured

खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, नौ घायल

Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned in field, nine injured
शहर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने पर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची एंबुलेंस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चरथावल के गांव रसूलपुर से वृद्धा की रस्म तेरहवीं में शामिल होकर गांव भंडूरा लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव सलेमपुर स्थित पुलिया पर सामने से आते पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो बच्चों सहित नौ महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी रॉकी की ससुराल चरथावल क्षेत्र के गांव रसूलपुर में है। कुछ दिन पूर्व रॉकी की पत्नी पूजा की वृद्ध दादी फूलमती की मौत हो गई थी, जिनकी रविवार को रस्म तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए रविवार सुबह रॉकी पत्नी व बच्चों के साथ ही परिवार की अन्य महिलाओं को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से रसूलपुर गया था। शाम को रसूलपुर से लौटते समय जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव सलेमपुर में पुलिया पर पहुंची, सामने से आते किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चला रहा रॉकी नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार रॉकी की पत्नी पूजा व तीन साल का बेटा विराज, नरेशो पत्नी विनोद, कविता पत्नी मनोज, सुनीता पत्नी नेत्रपाल, सरोज पत्नी मेघराज, मानसी पुत्री मनोज, कुसुम पत्नी मनोज और श्यामवती पत्नी संतराम घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलटने से कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के बाद अधिकांश घायलों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, रॉकी की पत्नी व बेटे को जिला अस्पताल में ही भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed