फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor-trolley overturned after hitting the divider, driver injured

Muzaffarnagar News: डिवाइडर से टकराकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक घायल

Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after hitting the divider, driver injured
बुढ़ाना। हरियाणा राज्य से पुराल लेकर गांव जौला जा रहे ग्रामीण की ट्रैक्टर-ट्रॉली बराबर से निकली रोडवेज बस की साइड लगने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर का चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में चालक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला का रहने वाला नौशाद पुराल बेचने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को नौशाद हरियाणा राज्य के सोनीपत से पुराल लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव जौला जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर फुगाना गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोडवेज बस ने ओवर टेक किया। इसी दौरान रोडवेज बस की साइड ट्रॉली में लग गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चालक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed