{"_id":"586a9deb4f1c1b4d56158b14","slug":"tractor-trolley-cars-entered","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार दो की मौत, विवाहिता और उसका जेठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार दो की मौत, विवाहिता और उसका जेठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कार को उठाकर ले जाती क्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली नेशनल हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि विवाहित और उसका जेठ घायल गंभीर रूप से हो गए। घायलों को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी संदीप उर्फ गुड्डू (26) पुत्र रामपाल की शादी एक माह पूर्व जिला बागपत के थाना दोघट के गांव दाहा में रेणु के साथ हुई थी।
विवाहिता टीचर है और छह माह पूर्व उसकी नियुक्ति जिला रायबरेली के ब्लाक अमावा के गांव घुलड़ी के सरकारी स्कूल में हुई थी। शनिवार को संदीप पत्नी रेणु को लेकर रायबरेली गया था। वहां पहुंचने पर पता चला कि ठंड की वजह से स्कूल की छुट्टियां पड़ गई हैं, इसलिए वह पत्नी को लेकर ट्रेन से वापस चल दिया। संदीप ने फोन कर गांव में अपने बड़े भाई मनोज को बताया था कि वे रविवार रात दो बजे ट्रेन से मेरठ रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे, इसलिए वे उनको गाड़ी से लेने रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाए।
मनोज गांव निवासी चालक गुलबीर (40) पुत्र विक्रम को साथ लेकर संदीप को शादी में मिली स्विफ्ट कार लेकर गांव से रात करीब 12 बजे मेरठ के लिए चल पड़ा। मेरठ स्टेशन पर रात के दो बजे चारों कार में सवार होकर गांव के लिए निकले थे। तड़के करीब तीन बजे नेशनल हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास और गांव रायपुर नंगली के बीच चालक गुलबीर ने कार को आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया तो कार आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गुलबीर और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। रेणु और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों और दोनों शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गुलबीर के भाई सोनू ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।