फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Torch of hope: Vinod of Ronnie Harjipur is preparing soldiers for the country

उम्मीद की मशाल: देश के लिए सैनिक तैयार कर रहे मुजफ्फरनगर के विनोद

Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
मदन बालियान, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2022 11:30 PM IST
सार

उनका मकसद है क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा के लिए सेना में भेजना। फौजी के नाम से पहचान रखने वाले प्रधान आसपास के चार गांव के युवाओं को सेना में भर्ती का अभ्यास कराते हैं।

विज्ञापन
Torch of hope: Vinod of Ronnie Harjipur is preparing soldiers for the country
युवाओं को शारीरिक अभ्यास कराते प्रधान विनोद पुंडीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के रोनी हरजीपुर के प्रधान और सेना के ऑनरेरी सूबेदार मेजर विनोद पुंडीर (51) देश और समाजसेवा की नई इबारत लिख रहे हैं। फौजी के नाम से पहचान रखने वाले प्रधान आसपास के चार गांव के युवाओं को सेना में भर्ती का अभ्यास कराते हैं। यह उनकी ट्रेनिंग का कमाल है कि युवाओं का चयन सेना में हुआ। युवाओं के खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं।

विज्ञापन


रोनी हरजीपुर के भमेला, बिरालसी और नहर पटरी पर सुबह-शाम दौड़ लगाते युवाओं में विनोद जोश भरने का काम कर रहे हैं। सेना में भर्ती के लिए अभ्यास और शाम को खुद प्रधान स्टेडियम में युवाओं को वॉलीबाल खिलाते हैं। वर्तमान प्रधान हैं और सेना में ऑनरेरी सूबेदार मेजर रहे। छह साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्त लेकर घर लौटे। आज पूरा क्षेत्र उन्हें फौजी के नाम से ही जानता है।
विज्ञापन


उनका मकसद है क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा के लिए सेना में भेजना। खेलों में शामिल कर युवा शक्ति का सदुपयोग करना। शुरूआत हुई आसपास भमेला, मंगनपुर के युवा भी अभ्यास के लिए पहुंचने लगे। अभी तक कई युवा उनकी प्रेरणा और अभ्यास कराने से नौकरी पा चुके हैं। युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती के लिए कार्यक्रम बनाकर देना, कामयाबी के टिप्स, अलग अलग चरणों में दौड़ लगाकर पसीना बहाने के बारे में प्रशिक्षण देना फौजी की दिनचर्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत:  जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट

प्रधान बने तो दिल्ली तक चमकाया नाम
ग्रामीणों ने उन्हें प्रधान बनाकर नई जिम्मेदारी दी। दिल्ली अमृत महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व किया। चरथावल ब्लॉक से उनका नाम चयनित हुआ था। उनका कहना है वह तीन महीने की योजनाओं का खाका ब्लॉक के अधिकारियों को सौंप देते हैं।

सेना से चार पीढ़ियों का नाता
प्रधान विनोद की पहचान फौजी के नाम से है। उन्होंने पूर्वजों की प्रेरणा से देश सेवा के लिए बीड़ा उठाया। बताते हैं कि बाबा मुरली सिंह गांव के युवाओं में जोश भरते थे। उन्हीं के मार्गदर्शन से वह सेना में भर्ती हुए थे। बकौल प्रधान वह चौथी पीढ़ी के सेना में गए थे।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: भाकियू में फूट के बाद अब नई मुश्किल में टिकैत बंधू, लगा ये बड़ा आरोप, पढ़ें क्या है पूरा मामला

अंग्रेजी हुकूमत में परबाबा निरंजन, हरकेश सिंह और कालू सेना में रहे। उनके बाद बाबा मुरली सिंह हवलदार, घनश्याम सिंह सिपाही और जबर सिंह मेजर से रिटायर हुए थे। जबर सिंह ने 1962 और 1965 का युद्ध लड़ा था। ताऊ विजयपाल सिंह पुंडीर ने देश के लिए सरहद पर 1962 65 और 71 तीनों लड़ाई लड़ी थीं।

फौजी कर रहे अपने गांव की चिंता
रोनी हरजीपुर खिलाड़ियों और फौजियों का गांव है। गांव में सेना से रिटायर्ड हुए करीब 20 से 25 फौजी हैं, जो विनोद पुंडीर के साथ मिलकर अपने गांव को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाते हैं। असम में सेना में तैनात श्रवण शर्मा ने बताया कि भर्ती की तैयारी के दौरान प्रधान विनोद पुंडीर के मार्गदर्शन में मेहनत की। वह युवाओं को तराशने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

सेना में कार्यरत सोहन के भाई रवि ने बताया कि युवाओं को सेना और अन्य भर्ती के लिए तैयार करने में सूबेदार मेजर ने युवाओं का खूब सहयोग किया है। वह टाइम टेबल बनाकर देते हैं। मुरादाबाद में तैनात सिपाही अरुण शर्मा का कहना है कि भर्ती की तैयारी में मदद की। शारीरिक परीक्षा के लिए वह युवाओं को तैयार करते हैं और मार्गदर्शन भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed