{"_id":"5f1b28148ebc3e63aa7ca566","slug":"top-ten-crook-of-police-station-arrested-in-encounter-muzaffarnagar-news-mrt4928954189","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने का टॉप टेन व शातिर गोकश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने का टॉप टेन व शातिर गोकश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
मौके पर पड़े गौकशी के उपकरण।
- फोटो : KHATAULI
थाने का टॉप टेन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने महज 30 मिनट के भीतर एक के बाद एक मुठभेड़ में एक ओर जहां थाने के टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार किया, वहीं गोकशी के शातिर अपराधी को भी धर दबोचा। पुलिस की गोलियों से घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गंगनहर पटरी स्थित फुलत मार्ग पर देर शाम पुलिस को गोकशी किए जाने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि शाह-बिलात के पास पुलिस ने दबिश दी तो वहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे बचकर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से जीवित गोवंश, संदिग्ध बाइक, तमंचा-कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। गोली लगने से घायल बदमाश हसीन पुत्र यासीन निवासी जैननगर है, जिस पर गोकशी व गैंगस्टर समेत एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसका पिता यासीन भी कई मुकदमों में वांछित है, जिसकी तलाश की जा रही है।
उधर, इसके कुछ देर बाद ही रामराज थाना पुलिस ने भी मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी को धर दबोचा। एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि जमालपुर नहर पुल पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार ने रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग कर दी। घेराबंदी कर की गई जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार को पैर में गोली लगी, जिसकी पहचान उस्मान उर्फ बंदर पुत्र मुकीम निवासी गांव बुड़ीना खुर्द, तितावी के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि उस्मान के खिलाफ गोकशी के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से बिना नंबर की बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।