{"_id":"61059a438ebc3e09346e6a9a","slug":"toll-free-for-catching-farmer-s-tractor-trolley-muzaffarnagar-news-mrt54990732","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने पर कराया टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने पर कराया टोल फ्री
विज्ञापन
छपार टोल प्लाजा पर टोल फ्री कर रहे भाकियू नेताओं से वार्ता करते एसडीएम सदर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने पर कराया टोल फ्री
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव धमात निवासी किसान की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ने से गुस्साए किसानों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छपार टोल प्लाजा फ्री करा दिया। कार्रवाई से नाराज गुर्जर समाज ने आगामी चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी दी। बाद में एसडीएम सदर ने टोल प्लाजा पहुचंकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाकर करीब एक घंटे बाद टोल चालू कराया।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात निवासी रामकुमार गुर्जर की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली तीन दिन पूर्व खनन विभाग ने पकड़ ली थी। विभाग ने ट्रॉली पुरकाजी थाने ले जाकर खड़ी कर दी थी, जिसके बाद से गुर्जर समाज के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाने के लिए प्रयासरत थे। शनिवार सुबह गांव धमात, कासमपुर व सिंभालकी के गुर्जर समाज के किसान छपार टोल प्लाजा पर पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टोल प्लाजा फ्री करा दिया। इस दौरान गांव धमात निवासी राजा गुर्जर व शेखर गुर्जर ने कहा कि जंगल में बड़े खनन खुलेेआम किए जाते हैं, लेकिन खनन विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता। किसान अपने निजी काम के लिए मिट्टी भी लाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। गुर्जर समाज ने भाजपा को वोट दिया था, लेकिन भाजपा सरकार में उन्हीं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार किए जाने की चेतावनी दी।
करीब एक घंटे तक टोल फ्री रहने के बाद एसडीएम सदर दीपक कुमार टोल प्लाजा पहुंचे और गुर्जर समाज के लोगों से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने पुरकाजी थाने से रामकुमार गुर्जर की पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बिना किसी कार्रवाई के छुड़वाते हुए किसानों को शांत किया। इसके बाद टोल फिर से बहाल किया गया। इस दौरान शशि गुर्जर, रामकुमार, बालिंदर, चरणसिंह, अमित गुर्जर, गौरव और अंकित मौजूद रहे।

छपार टोल प्लाजा पर टोल फ्री करते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन