फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   today is the last day to file answer

Muzaffarnagar News: जवाब दाखिल करने का आखिरी दिन आज

Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
today is the last day to file answer
एसडी मार्केट प्रकरण
विज्ञापन

सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन अभी तक कोई जवाब नहीं दे पाई

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी मार्केट प्रकरण में सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन को दिया गया दस दिन का समय आज पूरा हो जाएगा। जवाब दाखिल करने का यह आखिरी दिन है।
एसडी मार्केट सरकारी जमीन पर बनाई गई है। सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन ने लीज पर जमीन लेने के बाद लीज का समय पूरा होने पर यहां दुकानों का निर्माण करा दिया। कॉलेज के लिए मिली सरकारी जमीन पर भी दुकानें बना दी। शिकायत के बाद डीएम ने इस मामले में जांच कराई तो सत्यता सामने आई।

डीएम सीबी सिंह के निर्देश पर ईओ नगर पालिका हेमराज ने सनातन धर्म कॉलेज एसोसिएशन के नाम जगह को खाली करने का नोटिस जारी किया था। इसी के साथ 190 करोड़ रुपये पालिका में जमा कराने के लिए भी कहा था। 27 दिसंबर को जारी नोटिस का एक सप्ताह का समय दो जनवरी को पूरा हो गया था। इसी बीच एसोसिएशन ने समय बढ़ाने की मांग की तो जवाब दाखिल के लिए दस दिन का समय बढ़ा दिया गया। अभी तक एसोसिएशन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। 12 जनवरी की शाम तक ही जवाब दाखिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed