फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tobacco is a slow poison, avoid it

धीमा जहर है तंबाकू, इससे बचकर रहें

Sat, 30 May 2020 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tobacco is a slow poison, avoid it
धीमा जहर है तंबाकू, इससे बचकर रहें
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। तेजी से बढ़ रही तंबाकू खाने की आदत को यदि नहीं छोड़ा गया तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। यह धीमा जहर है और शरीर के हर अंग पर असर डालता है। तंबाकू खाना कैंसर का सबसे बड़ा कारक माना जाता है साथ ही टीबी जैसी बीमारियां भी इससे पनपती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से तंबाकू की आदत को छोड़ा जा सकता है।

तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटीन बेहद हानिकारक तत्व होता है। इसमें 28 तरह के कार्सिनोजेनिक होते हैं जो कैंसर का कारण बनते हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेशचंद गुप्ता बताते हैं कि तंबाकू कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। इसे खाने से कैंसर हो सकता है। इसके साथ ही धूम्रपान से हृदय एवं फेफड़ों पर गंभीर असर पड़ता है। तंबाकू खाना कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। फेफड़े, मुंह, गले एवं श्वांस नली का कैंसर हो सकता है। पेट, किडनी तथा पैंक्रियाज से जुड़ी कई बीमारियों का कारण तंबाकू बन सकता है। यह हृदय रोगों का भी कारण बन सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है जिससे हार्ट अटैक हो सकता है। उन्होंने बताया कि अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत कर तंबाकू को छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

इन बीमारियों का कारण बन सकता है
- मुंह एवं अन्य कई तरह के कैंसर का बन सकता है कारण।
- महिला-पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर पड़ता है असर।
- दांतों को करता है खराब।
- सीने में दर्द होना, जकड़न सिर दर्द, उच्च रक्तचाप।
- हार्ट अटैक का हो सकता है खतरा।
- टीबी जैसी घातक बीमारियों का बन सकता है कारण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed