फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Titavi sugar mill will now run till June 5

तितावी चीनी मिल अब पांच जून तक चलेगी

Mon, 01 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Titavi sugar mill will now run till June 5
तितावी चीनी मिल अब पांच जून तक चलेगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों को गन्ने की बंपर पैदावार के चलते अपनी पेराई सत्र के समापन करने की तारीखें बदलनी पड़ रही हैं। मिलों को उम्मीद नहीं थी कि इतना गन्ना आ जाएगा। जिले की सभी चीनी मिलों को अपनी तिथि बदलनी पड़ी। तितावी मिल अब पांच जून तक चलेगी।

जिले की आठ चीनी मिलों ने एक महीने पहले पेराई सत्र समापन की तिथि जारी की थी। इनमें टिकौला, रोहाना, खाईखेडी और भैसाना ने दस से 15 मई के बीच पेराई सत्र के समापन की बात कही थी, लेकिन लगातार गन्ना आने के बाद ये सभी मिल 15 दिन की देरी से बंद हुई। इन मिलों को भी उम्मीद नहीं थी इतना गन्ना सामने आ जाएगा। तितावी, मोरना, खतौली और मंसूरपुर ने जो संभावित तिथि तय की वह भी लगातार आगे बढ़ रही है। तितावी मिल ने 28 मई में बंद होने की बात की थी। लगातार गन्ना आने से अब इस मिल के पांच जून तक चलने की संभावना है। खतौली चीनी मिल ने पांच जून को सत्र समापन के लिए कहा था। इसके भी आगे बढ़ने की संभावना है। खतौली और मोरना अब आठ जून तक चल सकती है। मंसूरपुर ने दस जून तक चलने की बात कहीं है, इसके भी आगे बढ़ने की संभावना है। डीसीओ आरडी द्विवेदी का कहना है कि गन्ने का उत्पादन मिलों की सोच से ज्यादा हुआ है। इसी का परिणाम है कि उनके पेराई सत्र को समापन करने के गणित गड़बड़ा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed