फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Titavi: Old woman dies after falling in a pond

तालाब में गिरने से वृद्ध महिला की मौत

Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Titavi: Old woman dies after falling in a pond
तालाब में गिरने से वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन

तितावी। अचानक पैर फिसल कर तालाब में गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी वृद्ध महिला जगवती (70) पत्नी नरेश की तालाब में गिर कर डूबने से मौत हो गई। जगवती शनिवार सुबह जंगल में गई थी। वहां से लौटते हुए वह गांव के बाहर तालाब के पास किसी काम से गई, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई। वहां डूबने से उसकी मौत हो गई। वृद्धा के घर नहीं आने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। तलाशने पर जगवती का शव तालाब में तैरता मिला। परिजनों ने शव बाहर निकाला। परिजनों में कोहराम मच गया। शाम के समय उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को इस संबंध में सूचना नहीं दी गई। थानाध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि इस तरह की कोई भी सूचना उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed