{"_id":"5faae6b48ebc3e1a225724cc","slug":"tight-security-arrangements-will-be-on-diwali-muzaffarnagar-news-mrt510489010","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
दिवाली पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। प्रमुख त्योहार दीपावली व धनतेरस समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर जिले में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एहतियातन जिले को चार जोन, 21 सेक्टर व चौकियों के हिसाब से सब-सेक्टर में बांटते हुए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
दिवाली महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा के मद्देनजर जनपद को चार जोन व 21 सेक्टर में बांट दिया गया है। इसके साथ ही सब-सेक्टर भी चौकियों के हिसाब से गठित कर दिए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जिले में सुरक्षा की कमान तीन कंपनी पीएसी के साथ ही 21 सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मी संभालेंगे। इसके साथ ही एलआईयू टीम, एंटी रोमियो स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में रहेगा। वहीं, महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसके लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। किसी को भी शांति व सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी। एसएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों व अन्य अफसरों को दिवाली महोत्सव तक लगातार क्षेत्र में रहकर गश्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।