{"_id":"606b48c68ebc3edbef0a9508","slug":"three-vehicle-thieves-caught-by-police-muzaffarnagar-news-mrt533148940","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन वाहन चोर
मुजफ्फरनगर। जनपद के साथ ही उत्तराखंड के रुड़की में बाइक-स्कूटर चोरी व मोबाइल लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी के चार वाहन व लूटा गया एक मोबाइल बरामद किया है।
शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात शामली स्टैंड पर चेकिंग के दौरान दो स्कूटर पर आते तीन युवकों को रोका। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में आरोपी स्कूटरों के कागजात नहीं दिखा सके, जिस पर उन्हें थाने ले जाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहल्ला खालापार निवासी बशीरूद्दीन व आमिर उर्फ मोनू के साथ ही एक नाबालिग भी शामिल है। यहां पूछताछ में आरोपियों ने बरामद दोनों स्कूटर चोरी के बताए, जिन्हें शहर क्षेत्र के साथ ही रुड़की से चोरी किया गया था। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर एक युवक के घर से चोरी की दो बाइकें व एक मोबाइल भी बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने बरामद वाहनों में से एक स्कूटर उत्तरी सिविल लाइन, दूसरी स्कूटी रुड़की की फूल विहार कॉलोनी, एक बाइक अंबा विहार और दूसरी बाइक भगवानपुर रुड़की से चोरी की थी। वहीं, बरामद मोबाइल एक अप्रैल को पुरकाजी में एक युवती से लूटा गया था। आरोपियों ने एक मोबाइल स्टेडियम के पास से भी लूटने की जानकारी दी, लेकिन वह बरामद नहीं हो पाया। वहीं, नई मंडी के कंबलवाला बाग से चोरी किया गया एक अन्य स्कूटर आरोपियों ने रुड़की में छोड़कर भाग आने की जानकारी दी। आरोपियों से उत्तराखंड पुलिस ने भी शहर कोतवाली में पहुंचकर पूछताछ की, जिसके बाद बशीरूद्दीन व आमिर उर्फ मोनू को जेल व नाबालिग को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।