फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three promising district will be in touch with the Prime Minister

प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे जिले के तीन होनहार

Thu, 16 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three promising district will be in touch with the Prime Minister
छ त्र-- पुनीतपाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रधानमंत्री से रू-ब-रू होंगे जिले के तीन होनहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के तीन होनहार विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। उनका चयन 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले परीक्षा पर चर्चा-2020 कार्यक्रम के लिए हुआ है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से चर्चा करेंगे। चयनित छात्र-छात्राओं में दो केंद्रीय विद्यालय से तथा एक शारदेन स्कूल से है।
चयनित हुए केंद्रीय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र पुनीत पाल मोहल्ला जनकपुरी के निवासी हैं। उनके पिता कृष्णपाल डिफेंस सर्विस कॉप में राजस्थान में तैनात हैं, जबकि माता उषा पाल गृहिणी हैं। केंद्रीय विद्यालय की ही कक्षा 11 की छात्रा मानसी वर्मा मोहल्ला कृष्णापुरी की रहने वाली हैं। उनके पिता अजय कुमार बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन में नागालैंड में तैनात हैं तथा माता रश्मि गृहिणी हैं। शारदेन स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा ऋषिभा मैनी का भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। गोशाला रोड निवासी ऋषिभा के पिता विशाल मैनी व्यवसायी हैं तथा माता लीना मैनी गृहिणी हैं। चयनित तीनों छात्र-छात्राओं के परिवार और स्कूल स्टॉफ में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी को सुबह 11 से एक बजे तक दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होगा। इसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे और छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से बात करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा से संबंधित प्रश्न पूछना चाहते हैं छात्र-छात्राएं
मुजफ्फरनगर। छात्र-छात्राओं का चयन एक परीक्षा के आधार पर हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं ने बताया कि इसके लिए करीब नवंबर माह में ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इसमें सीबीएसई के विद्यार्थियों को अलग-अलग विषयों पर अपने विचार लिखने थे। इसी के आधार पर तीनों का चयन हुआ है। तीनों छात्र अपने अभिभावक एवं शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। ऋषिभा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री से परीक्षा के तनाव को कम करने के संबंध में सवाल पूछना चाहती हैं। कार्यक्रम में अभी समय है। इसलिए कुछ और प्रश्न भी तैयार कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इस संबंध में सभी विद्यालयों में टीवी, कंप्यूटर या रेडियो की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा छह से ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को यह कार्यक्रम जरूर दिखाया जाए।

छात्रा--ऋषिभा मैनी।

छात्रा--ऋषिभा मैनी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

छात्रा --मानसी वर्मा।

छात्रा --मानसी वर्मा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed