{"_id":"6804fbeed0dfc88db10e57fe","slug":"three-police-teams-are-searching-for-absconding-murder-accused-praveen-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-143941-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फरार हत्यारोपी प्रवीण को तलाश रही पुलिस की तीन टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फरार हत्यारोपी प्रवीण को तलाश रही पुलिस की तीन टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ई- रिक्शा चालक शुभम हत्याकांड में गिरफ्तार हत्यारोपी सचिन का चालान कर दिया। वहीं उसके ससुर प्रवीण की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की तीन टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। वह अभी मिल नहीं पाया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कमल नगर निवासी शुभम पाल (25) ई-रिक्शा चलाता था। 15 अप्रैल को उसे घर से दो लोग अपने साथ बुला कर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। शनिवार सुबह परिजनों ने उसकी बरामदगी के लिए नई मंडी कोतवाली पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने अमित विहार कूकड़ा निवासी सचिन को पकड़ कर ई-रिक्शा बरामद की। शनिवार शाम उसकी निशानदेही पर मोरना के गांव ककराला के रजबहे की पटरी किनारे ईख के खेत से शुभम का शव बरामद किया था।
सचिन ने अपने ससुर गांधी नगर निवासी प्रवीण के साथ मिलकर शुभम की हत्या की थी। हत्या की घटना को ई-रिक्शा लूटने के लिए किया था। सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि परिजनों ने शुभम के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शव बरामद होने पर हत्या की धारा बढ़ाकर गिरफ्तार आरोपी का चालान किया गया है। दूसरे आरोपी प्रवीण की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है।