मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: महिला समेत तीन की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मुजफ्फरनगर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक साथ तीन लोगों की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित खतौली बाईपास पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी ओर पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल के बच्चे सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
खतौली हाईवे पर शनिवार को मेरठ की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गति तेज होने के कारण कार उछलकर दूसरी ओर सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से कार की टक्कर हो गई। दो वाहनों की टक्कर लगने से हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार दो पुरुष, एक महिला, दो साल का बच्चा घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: पति का दर्द: प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार, साहब! पत्नी कराती है सफाई, मना करने पर करती है पिटाई
वहीं मृतक महिला की पहचान राजेश देवी (50) पत्नी राजपाल निवासी छुछाई, किठौर, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेरठ के फ्यूचर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोहनवीर (50) पुत्र राजपाल और अंकित (50) पुत्र राजकुमार की भी मौत हो गई। घायल सोनिका पुत्री सोहनवीर और यश (डेढ़ साल) का उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा व बुआ की हत्या में शामिल रहा 50 हजार का इनामी राशिद मुठभेड़ में ढेर
उधर, पुलिस ने हाईवे जाम होने के कारण कार को सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि कार सवार लोग मुजफ्फरनगर जा रहे थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है।