फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three open defecation free village

खुले में शौच से मुक्त हुए तीन गांव

Sun, 10 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 10 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three open defecation free village
positive news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रामराज। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के तीन गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं। जनपद में एक साथ 14 गांवों में अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने तीनों पंचायतों के ग्राम प्रधानों को दो-दो लाख के चेक वितरित किए। मंडल स्तर की निगरानी समिति इन गांवों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन


रामराज समाना के मॉडर्न इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम डीके सिंह ने कहा कि यह खुले में शौचमुक्त ओडीएफ के विजय उत्सव में शामिल हुए हैं। गंगा किनारे के 14 गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है। तीन ग्राम पंचायतों ने अभियान को पूरा करते हुए अपने आपको खुले में शौच से मुक्त कर लिया। शेष गांवों में सीडीओ के नेतृत्व में अभियान में तेजी लाई गई है। रामराज समाना, फिरोजपुर बांगर, अहलावलपुर को जनसहयोग से शौच मुक्त किया गया है।
विज्ञापन


गरानी समिति की यह जिम्मेदारी है कि अब गांव का कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न करें। खुले में  शौच की आदत को बुरा बताया। कहा कि इससे बच्चों में कुपोषण, डायरिया, उल्टी, बुखार आदि भयानक बीमारी का खौफ बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन बीमारियों से मुक्ति के लिए खुले में शौच न करें। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण इस योजना में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता मिशन का हिस्सा बन सकते हैं। योजना में जानसठ और मोरना ब्लाक की सात-सात ग्राम पंचायत ली गई हैं। डीएम ने समाना के प्रधान सचिन सिंह, अहलावलपुर के प्रधान यशपाल सिंह, फिरोजपुर बांगर के ग्राम प्रधान को ग्राम विकास के लिए दो-दो लाख के चैक देकर सम्मानित किया।


सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि ओडीएफ को लेकर ग्रामीणों में अब जागरूकता देखने को मिल रही है। इससे आशा बन रही है कि जिले को जल्द ही खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा, जो गांव खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं, वह अपने आसपास के गांवों को भी इससे जोड़ें। एसडीएम उमेशचंद मिश्रा, निगरानी समिति के सत्यवीर, विनोद, अंजना शर्मा, ऊषा, पूजा, दुष्यंत, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed