{"_id":"5edbd08c8ebc3e90294c4942","slug":"three-neighborhood-hotspots-declared-in-kaval-khatauli-news-mrt485179999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवाल में तीन मोहल्ले हॉटस्पॉट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवाल में तीन मोहल्ले हॉटस्पॉट घोषित
विज्ञापन
जानसठ के गांव कवाल में मोहल्ले को सील किया गया।
- फोटो : KHATAULI
कवाल में तीन मोहल्ले हॉटस्पॉट घोषित
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव कवाल से अब तक संबंधित 27 लोग कोरोना संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने गांव कवाल के तीन मोहल्ले कोटला, जामा मस्जिद और चांद वाला हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। पुलिस ने तीनों मोहल्ले सील कर दिए हैं। इन्हीं मोहल्लों से संबंधित श्रमिक और उनके परिजन कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। गांव में दहशत फैल गई है। इसके अलावा कोरोना मरीजों के संपर्क में आए 21 लोगों को शुक्रवार रात्रि में घर से लाकर कवाल जीआईसी स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया है।
बता दें कि गांव कवाल से संबंधित बालिका व महिलाओं सहित अब तक 27 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। लॉकडाउन में 28 श्रमिकों के तमिलनाडु-चेन्नई से आने पर श्रमिकों के प्रशासन ने सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। जिनमें से 15 श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मिले श्रमिकों के परिवारों को भी क्वारंटीन किया था। श्रमिकों के एक परिवार में छह सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिनमें डेढ़ साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। शुक्रवार को दो महिलाएं सहित चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव कवाल से संबंधित अब तक 27 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं, जिनमें दो जमाती भी शामिल रहे। शनिवार को गांव कवाल के तीन मोहल्ले हॉटस्पॉट घोषित कर दिए कर गए हैं।