{"_id":"687e98972d9d1299540d968e","slug":"three-killed-four-injured-in-road-accidents-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-150514-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में तीन की माैत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क हादसों में तीन की माैत, चार घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा है।
गांव सैदपुरा खुर्द निवासी शुभम (26) मुजफ्फरनगर से दवाई लेकर अपनी बहन साक्षी (18) और चचेरे भाई अक्षय (8) के साथ रविवार देर शाम बाइक से आ रहा था। जागाहेड़ी के निकट अंडरपास के पास सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर पानीपत निवासी संदीप व उसका साथी सवार था। यह दोनों हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। हादसे में दोनों बाइक सवार पांचाें लोग घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां शुभम को मृत घोषित कर दिया। साक्षी और अक्षय की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मुजफ्फरनगर एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दूसरी बाइक सवार युवकों को भी हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास सुबह के समय हुई। नार्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर लाल बाग निवासी शंकर (45) अपने साथी सुशील (32) के साथ बाइक पर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
थाना पुलिस ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। अभी तहरीर नहीं आई है।