{"_id":"636e8ea3c799f758bd7a868a","slug":"three-including-riot-victim-suresh-devi-took-nomination-forms-muzaffarnagar-news-mrt6131596128","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव : कवाल कांड पीड़ित समेत तीन ने लिए नामांकन फार्म, सुरेश देवी निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव : कवाल कांड पीड़ित समेत तीन ने लिए नामांकन फार्म, सुरेश देवी निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव
Sat, 12 Nov 2022 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:47 PM IST
सार
यूपी उपचुनाव अपडेट : कवाल कांड पीड़ित सुरेश देवी समेत तीन ने नामांकन फार्म लिए। बताया गया कि कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
यूपी उपचुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली उपचुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन तीन पत्र खरीदे गए हैं। कवाल कांड़ पीड़ित सुरेश देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र खरीदा है। उनके पति रविंद्र सिंह ने नामांकन पत्र की खरीद की।
विज्ञापन
शुक्रवार को कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मुख्य गेट पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पुलिस ने यहां बेरिकेडिंग कर दी। नामांकन पत्र खरीदने वालों के अलावा सिर्फ अधिवक्ता ही परिचय पत्र दिखाकर इस गेट से अंदर जा रहे हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के न्यायालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में दूसरे दिन तीन फार्म बिके।
विज्ञापन
एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने बताया कि कुल आठ फार्म अब तक चुनाव लड़ने के लिए गए हैं। लेकिन अभी तक एक भी नामांकन पत्र यहां पर जमा नहीं कराया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: हाजी याकूब की अरबों की संपत्ति चिह्नित, पुलिस जल्द करेगी जब्त, परिवार के 10 बैंक खातों से खुलेंगे बड़े राज
विज्ञापन
माना जा रहा है कि नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला सोमवार से शुरू होगा। मुख्य राजनीतिक दलों ने भी अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि 13 नवंबर को खतौली में तीन स्थानों पर जनसभा है। इसके बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Baghpat: आरिफ व महजबी के घरों में पछतावा व गम का सन्नाटा, बेटे ने गुस्से में बर्बाद कर दिए दो परिवार