{"_id":"636d40736a09ca493400d91d","slug":"son-got-angry-and-ruined-two-families-baghpat-news-mrt6130777113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: आरिफ व महजबी के घरों में पछतावा व गम का सन्नाटा, बेटे ने गुस्से में बर्बाद कर दिए दो परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: आरिफ व महजबी के घरों में पछतावा व गम का सन्नाटा, बेटे ने गुस्से में बर्बाद कर दिए दो परिवार
Fri, 11 Nov 2022 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:48 PM IST
सार
Baghpat News : आरिफ व महजबी के घरों में पछतावा व गम का सन्नाटा पसरा हुआ है। बेटे ने गुस्से में दो परिवार बर्बाद कर दिए।
विज्ञापन
महजबीं का फाइल फोटो व उसके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के असारा गांव में प्रेम-प्रसंग में आरिफ व महजबी की हत्या के अगले दिन बुधवार को जहां हर तरफ इस घटना को लेकर बातचीत हो रही थी और दोनों के घरों पर लोगों की भीड़ थी। वहीं एक दिन बाद गुरुवार को गांव में सामान्य दिनचर्या दिखी और कुछ जगह घटना को लेकर लोग चर्चा करते रहे। जबकि आरिफ व महजबी दोनों के घरों में सन्नाटा छाया रहा और उनके परिजनों में घटना को लेकर पछतावा दिखाई दिया।
विज्ञापन
अब घटना के बाद घर में महजबी की मां ताज बानो ही रह रही है और उसके पास ही तीनों बच्चे है। वह गुरुवार को घर में तीनों बच्चों के साथ बैठी थी। उसने कहा कि बेटी गलत कर रही थी, लेकिन बेटे ने गुस्से में आकर दो परिवार बर्बाद कर दिए। युवती महजबी के प्रेम-प्रसंग के बारे में जब पति को पता चला था तो वह विरोध करने लगा था और दोनों के बीच मन मुटाव रहने लगा। जिससे वह मायके में आकर रह रही थी और तीनों बच्चे भी उसके पास थे।
विज्ञापन
आरिफ की हत्या के बाद पत्नी तीनों बच्चों को सास-ससुर के पास लेकर पहुंची
आरिफ के प्रेम-प्रसंग के बारे में जब परिजनों को पता चला था और गांव में उसके व महजबी को लेकर तरह-तरह की बातचीत होती थी तो परिजन उसका विरोध करते थे। इस कारण ही आरिफ अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर गांव में अलग रहने लगा था। अब ग्रामीणों ने बताया कि आरिफ की मौत के बाद वह बच्चों को लेकर सास-ससुर के पास पहुंच गई है। इनके घर भी गुरुवार को सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित
आरिफ की पिटाई करके गला दबाया तो महजबी का सीधे गला दबा दिया
आरिफ व महजबी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई है। जिससे पता चला है कि आरिफ को काफी यातनाएं दी गई थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरिफ के शरीर पर चोट के आठ निशान मिले है और वह सभी डंडों से पिटाई के निशान है। इसके अलावा उसके गले पर भी निशान है। उसके सबसे ज्यादा निशान सिर, कमर व कंधे पर है। ऐसा हो सकता है कि पहले उसकी पिटाई की गई और उसके बाद गला दबा दिया गया हो। वहीं महजबी के आंख के पास एक निशान है और उसका गला दबाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि भाई ने उसे थप्पड़ मारा और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।
यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर : खांस रहा हर तीसरा शख्स, अस्पतालों में 40 प्रतिशत बढ़ी सांस के मरीजों की तादाद, पढ़ें खास खबर