फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three including mother and daughter died in road accident

सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत

Thu, 08 Oct 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three including mother and daughter died in road accident
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में हुए सड़क हादसे के बाद विलाप करते मृतक परिवार के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। खतौली मार्ग पर भैंसाना शुगर मिल के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी और युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाओं ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। युवक अपनी भाभी और उसकी मां को हास्पिटल से डिस्चार्ज कराकर गांव कल्याणपुर लौट रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी नगमा (20) तीन दिन से बीमार चल रही थी, जिसे मंगलवार को बुढ़ाना स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। नगमा की मां पावटी कलां झिंझाना निवासी शहनाज (60), भी बेटी को देखने नर्सिंग होम आई थी। बुधवार को तबीयत ठीक होने पर नगमा का देवर खालिद (25) नर्सिंगहोम पहुंचा। वह भाभी को नर्सिंगहोम से डिस्चार्ज कराकर कल्याणपुर ले जा रहा था। नगमा की मां शहनाज भी बाइक से कल्याणपुर जाने के लिए तैयार हो गईं। बाइक सवार तीनों लोग जैसे ही खतौली मार्ग स्थित भैंसाना शुगर मिल से आगे स्थित ईंट भट्ठे के सामने पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में खालिद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुईं नगमा व शहनाज को कल्याणपुर के ग्राम प्रधान आदिल अपनी कार से बुढ़ाना सीएचसी ले गए, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में तीनों की मौत की सूचना से कल्याणपुर में कोहराम मच गया। खालिद के भाई सद्दाम ने अज्ञात में ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में हुए सड़क हादसे के बाद सीएचसी मे विलाप करतीं मृतक परिवार की महिलाएं।

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में हुए सड़क हादसे के बाद सीएचसी मे विलाप करतीं मृतक परिवार की महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 07द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ7 में बुढ़ाना में सड़क हादसे में हुई मौत पर सीएचसी में वि

फोटो कैप्सन बुढ़ाना 07द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ7 में बुढ़ाना में सड़क हादसे में हुई मौत पर सीएचसी में वि- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed