फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three huts burnt down due to spark

Muzaffarnagar News: चिंगारी से आग लगने पर तीन झोपड़ियां जलीं

Thu, 04 Apr 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three huts burnt down due to spark
- गांव कुतुबपुर की घटना, परिवारों में हुए लाखों रुपये का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। आग लगने से थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में तीन झोपड़ियां जल गई। पीड़ित परिवारों काे लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर ग्राम प्रधान व लेखपाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।



गांव कुतुबपुर में रफीक पुत्र रशीद आदि लोग झोपड़ी डालकर रहते है। मंगलवार रात रफीक के पुत्र की पत्नी घर में सहरी का खाना बना रही थी। उसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी झोपड़ी में लग गई और तेज हवा के चलते आग लग गई। आग ने रफीक पुत्र रसीद, गुलफाम पुत्र रफीक व फरमान पुत्र रफीक की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक झोपड़ी व सारा सामान जलकर राख हो गया। रफीक ने बताया कि वह खेतों में मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा है।
विज्ञापन

इस अग्निकांड में उनके घर में रखी चारपाई, संदूक, गहने, रुपये व अन्य कीमती सामान जल गया है। ग्राम प्रधान पुत्र साजिद अली ने पहुंच कर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल चंद्रपाल शर्मा ने मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तीनों परिवार गरीब है। मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आग में तीनों परिवारों का सारा सामान जल गया है। इन परिवारों के पास कुछ भी नहीं बचा है। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए उन्होंने अपनी रिपाेर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed