{"_id":"5cc5ec2fbdec2207801a4cd5","slug":"three-fire-mills-in-paper-mills","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पेपर मिलों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पेपर मिलों में लगी भीषण आग
Sun, 28 Apr 2019 11:38 PM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित तीन पेपर मिलों में रविवार दोपहर तेज गर्मी व हवा के चलते भीषण आग लग गई। अग्निकांड में हजारों टन वेस्ट व तैयार पेपर के साथ ही माल लदे खड़े दो ट्रक भी जलकर नष्ट हो गए। जनपद के साथ ही सहारनपुर, मेरठ व बिजनौर से भी दमकल वाहनों को आग बुझाने में लगाया गया है, लेकिन देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
शहर के भोपा रोड स्थित टिहरी पेपर मिल में रविवार दोपहर करीब एक बजे अहाते में रखे वेस्ट पेपर के स्टॉक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज धूप और हवा के चलते आग बेहद तेजी से फैली और जब तक कुछ किया जाता, लपटों ने पास ही स्थित फ्रेश पेपर के स्टॉक के साथ ही माल लदे खड़े दो ट्रकों को भी चपेट में ले लिया।
पेपर मिल में आग लगने की सूचना पर जिला अग्निशमन प्रभारी अंतराम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीन गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग बेकाबू होते हुए लगातार फैलती चली गई। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम का जायजा लिया, लेकिन विभाग की मुसीबतों में तब इजाफा हो गया, जब पास ही स्थित शाकुंभरी व बिंदल पेपर मिलों में भी वेस्ट पेपर के स्टॉक में आग लग गई। हालात बिगड़ते देख सहारनपुर, मेरठ व बिजनौर जनपद से भी एक-एक गाड़ी को मौके पर बुला लिया गया, जिसके बाद पेपर मिलों की चार निजी गाड़ियों को भी आग बुझाने में लगा दिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही हाइड्र्ेंट पंपों से भी आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। देर रात शाकुंभरी व बिंदल पेपर मिलों में लगी आग पर तो आंशिक स्तर पर काबू पा लिया गया, लेकिन टिहरी पेपर मिल में लगी आग नियंत्रित नहीं हो पाई। भीषण अग्निकांड में तीनों पेपर मिल प्रबंधन द्वारा करीब छह करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिसमें सबसे अधिक नुकसान टिहरी पेपर मिल को होना बताया जा रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी अंतराम सिंह ने बताया कि आग की भयावहता को देखते हुए इस पर काबू पाने में पूरी रात का भी समय लग सकता है। दस गाड़ियों व 20 से अधिक हाइड्रेंट पंपों के जरिये आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार कई घंटों से किए जा रहे हैं।
तेज हवा से आग खेत खलिहान तक पहुंचने की आशंका
रविवार दोपहर टिहरी पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में लगी आग ने तेज हवा व गर्मी के चलते देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया, जिसकी चपेट में फ्रेश स्टॉक के साथ ही वहां माल लदे खड़े दो ट्रक भी आ गए। लगातार खराब होते हालात के बीच तेज हवा से आग की चिंगारियां आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसलों तक पहुंचने की आशंका से क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ ही आला अफसरों के भी पसीने छूटते रहे। आग खेतों तक न पहुंचे, इसके लिए भी फैक्टरी के आसपास स्थित खेतों में ऐहतियातन उपाय किए हैं।