फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three employees including municipal officer found missing in inspection

Muzaffarnagar News: निरीक्षण में पालिका अफसर सहित तीन कर्मचारी नदारद मिले

Tue, 29 Aug 2023 06:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Three employees including municipal officer found missing in inspection
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मंगलवार को पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया
विज्ञापन

नदारद अफसर सहित तीनों कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मंगलवार को पालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। महिला अफसर और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। कर्मचारियों में ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर कड़ी नाराजगी भी जताई।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि राजस्व निरीक्षक पारूल यादव, स्वास्थ्य विभाग में अनुचर सोनू कुमार और लेखा लिपिक सुपरवाइजर नदीम खान बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से नदारद मिले। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व निरीक्षक पारूल यादव सहित तीनों कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और बिना पूर्व सूचना के अपना पटल या कार्यालय छोड़ने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शोभित गुप्ता, पालिका निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह, अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार, अंशुल सिरोही, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका ने खरीदी फॉगिंग मशीन

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संक्रामक रोगों के बचाव और मच्छरों के प्रकोप को थामने के लिए खरीदी गई फॉगिंग मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार को निर्देश दिए कि आज से ही इस मशीन का प्रयोग जनहित में कराना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी वार्डों में रोस्टर बनाकर फॉगिंग कराएं।

पालिका इंटर में पिंक टॉयलेट निर्माण का शुभारंभ
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज मेंपिंक टॉयलेट के निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। इस टॉयलेट निर्माण पर करीब दस लाख रुपये का बजट पालिका खर्च करेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed