{"_id":"5de016738ebc3e54eb2a8b2c","slug":"three-divorces-given-for-non-fulfillment-of-dowry-demand-muzaffarnagar-news-mrt456018933","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी महिला ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या का प्रयास करने, शौहर पर शारीरिक शोषण करने पर मायके में आकर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह नवंबर-2015 को खालापार के युवक के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग शुरू कर दी गई। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाने लगी और शौहर ने संबंध बनाने शुरू कर दिए। विरोध करने पर उसे धमकियां दी जाने लगीं। आरोप है कि 24 नवंबर की रात शौहर शाहनवाज, ससुर फैय्याज, सास रुखसाना परवीन और ननदोई आफताब ने महिला के साथ मारपीट कर उसके गले में दुपट्टा डालकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे चार साल की बच्ची के साथ रात में ही घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता अपने मायके चली गई। आरोप है कि 25 नवंबर को आरोपी मायके जा पहुंचे और दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया। दहेज न देने की बात कहे जाने पर शौहर ने महिला को तीन तलाक देकर अपने संबंध तोड़ने की बात कही और धमकी देकर वहां से चले गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।