फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three dead including former councilor from Corona

जिले में 468 नए संक्रमित मिले

Sun, 02 May 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Three dead including former councilor from Corona
कोरोना से पूर्व सभासद सहित तीन की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर पूर्व सभासद सहित तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को भी 468 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें से सबसे अधिक शहर में 207 लोग पॉजिटिव आए हैं। 695 मरीज ठीक भी हुए है। बावजूद इसके जिले में 5150 एक्टिव केस है, जिनका उपचार चल रहा है।
सराफा बाजार निवासी पूर्व सभासद अशोक गर्ग उर्फ पप्पन का कोरोना से निधन हो गया है। बताया गया है कि वो कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे तथा होम आइसोलेशन में थे। ऑक्सीजन लेविल कम होने से रविवार को उनका निधन हो गया। दक्षिणी सिविल लाइन निवासी ठेकेदार देवेंद्र कुमार का निधन हो गया। वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

शहर के खालापार निवासी और एक स्थानीय दैनिक के प्रेस फोटोग्राफर राशिद खान पिछले सप्ताह से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। कुछ आराम मिलने पर अस्पताल के बाद वो घर में ही इलाज करा रहे थे। रविवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। ऑक्सीजन लेविल बहुत कम हो गया। परिजन उन्हें लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। डॉक्टरों ने देख कर तुरंत उन्हें बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया। एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने भी बेगरजपुर मेडिकल कॉलेज को सूचना दे दी। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, मगर गेट नहीं खोला। सीडीओ को सूचना दी तो मेडिकल का गेट खोला गया, मगर उन्हें भर्ती नहीं किया गया। समय पर उपचार नहीं मिलने पर राशिद खान ने वहीं पर दम तोड़ दिया। वहीं, पत्रकारों, प्रेस फोटोग्राफरों के अलावा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि रविवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट और एंटीजन जांच में 468 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से अधिकांश लोग मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। शहर में सबसे अधिक 207 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके परिजन भी संक्रमित है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैँड पर भी जांच के दौरान 15 यात्री संक्रमित मिले हैं। शहर से सटे मोहल्लों और ग्रामों में 95 मरीज कोरोना के मिले हैं। बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 17, बुढ़ाना में 44, चरथावल में पांच, जानसठ में 61, खतौली में 23, मोरना में पांच, पुरकाजी में नौ, शाहपुर में दो मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सभी को होम आईसोलेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed