फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three-day fashion show at Mr Ram Chalje of Muzaffarnagar

भारतीय संस्कृति और विदेशी चमक-दमक का रैंप पर जलवा

Sun, 05 May 2019 12:05 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 05 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three-day fashion show at Mr Ram Chalje of Muzaffarnagar
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते प्रिंस नरूला और युविका चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
श्री राम ग्रुप ऑफ कालेजेज में आयोजित तीन दिवसीय फैशन शो का पहला दिन बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के नाम रहा। दोनों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों के द्वारा तैयार किए परिधान पहनकर भारतीय और विदेशी मॉडल्स जब रैंप पर उतरीं तो हर कोई ताली बजाने पर मजबूर हो गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की थीम पर फैशन शो के दौरान देश भक्ति एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अजय शंकर पांडेय की पत्नी डॉ. सीमा पांडेय, संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, अध्यक्ष डॉ. एनजी मजूमदार ने संयुक्त रूप से किया। गणेश वंदना के बाद एमजे ग्रुुप ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। फैशन शो के पहले राउंड में डिजाइनर्स तनु और ईशा के ओसम ब्लोजम थीम पर तैयार क्लेक्शन तथा दूसरे राउंड में प्रिया पांचाल के फ्लूराइट परिधानों का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन


अगले राउंड में तानिया त्यागी के कलेक्शस वेड मी गुड, कावेरी के लाइंस थीम के कलेक्शन को विदेशी मॉडल्स ने प्रस्तुत किया।
सदफ के वॉटर कलेक्शन को मरियम, फरहीन, शिखा ठाकुर और हिना पंवार ने पहनकर रैंप वॉक किया। डिजाइनर आकांक्षा की वस्त्रम, शैली बालियान ने खादी मेरी पहचान, इशिता अरोरा के हकुनामताता थीम के परिधानों ने सबको आकर्षित किया। जैनब राणा ने गरबा थीम पर चटक रंगों वाले परिधान पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहान्वी किंगर और शुभि चावला ने समेरी विंग्स, खालिद एंड ग्रुप ने हल्के-फुल्के डिजाइन, अदा आफरीन, राजस्थानी थीम पर सिमरन कर्णवाल ने परिधानों को प्रदर्शित किया। दानिया, शबाना ने सुपर हीरोज थीम पर पोशाक प्रदर्शित की। आखिरी राउंड में आमिर के परिधान पेश किए गए। कार्यक्रम में बिग बॉस सीजन-9 फेम युविका चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जो लड़कियों की प्रतिभा से अछूता हो। अभिभावक बेटियों को पहचान बनाने का मौका दें।

इन्होंने जीते अवार्ड
फैशन शो के पहले दिन अलग थीम्स पर आधारित परिधानों के आधार पर बेस्ट डिजाइनर का अवार्ड अदा अफरीन को दिया गया। बेस्ट मॉडल मेल का गौतम और फीमेल छवि बालियान और साक्षी ठाकुर को चुना गया। बेस्ट फोटोजनिक फेस की कैटेगरी में मरियम प्रथम, शैली द्वितीय और सिमरन कर्णवाल तृतीय स्थान पर रहीं। बेस्ट रैंप वॉक की कैटेगरी में मानसी अरोड़ा, शिवांशु और दृष्टि क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर चुनी गईं।


कार्यक्रमों से बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान महिमा एंड ग्रुप ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए नृत्य नाटिका पेश की। पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों ने नरक में स्वागत नृत्य नाटिका से सबको प्रभावित किया। लड़कियों के साथ गलत आचरण करने वाले लोगों का हश्र बुरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed