फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three arrested including finance company manager in scam

Muzaffarnagar News: घोटाले में फाइनेंस कंपनी प्रबंधक समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including finance company manager in scam
बुढ़ाना । भारत फाइनेंस इंकुलजन लिमिटेड से 8 लाख 65 हजार 354 रुपये का घोटाला करने वाले प्रबंधक समेत सहित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने बताया कि 14 जून को भारत फाइनेंस इंकुलजन लिमिटेड की शाखा बुढ़ाना के शाखा प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने तहरीर में फाइनेंस कंपनी के ऋण धारकों से ऋण की राशि 8 लाख 65 हजार 354 रुपये लेकर कंपनी में जमा नहीं कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कर्मचारी यश मलिक निवासी किशनपुर बिराल जनपद बागपत व निखिल निवासी तिस्सा जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर वादी शाखा प्रबंधक सतेंद्र कुमार, यश मलिक व निखिल कुमार को कस्बे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वे ऋण की किस्त के पैसे ग्राहक से लेकर जमा नहीं कराते थे और उससे अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed