फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Three arrested for cheating women in the name of providing loans

Muzaffarnagar News: छपार में टोल कंपनी बदली, सभी मांगें मानी, धरना समाप्त

Sat, 04 Oct 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating women in the name of providing loans
मांगे पूरी होने के बाद मांगेराम त्यागी के साथ खड़े टोल के कर्मचारी-संवाद 
छपार। छपार टोल पर टोल वसूलने के लिए दूसरी कंपनी के नाम ठेका छोड़ दिया गया है। नई कंपनी ने पुराने कर्मचारियों को नौकरी पर वापस रखने की घोषणा की। इसके बाद 13 दिन से चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया। पांच अक्तूबर को टोल परिसर में मृतक उपप्रबंधक अरविंद पांडे की शोक सभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

18 सितंबर की रात में टोल प्रबंधक मुकेश चौहान व उप प्रबंधक अरविंद पांडे पर गेस्ट हाउस में हमला किया था। उप प्रबंधक को अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में मुकेश चौहान की तरफ से टोल के दो कर्मचारियों को नामजद करते हुए तीन-चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुठभेड़ में चार घायल सहित कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद टोल के पुराने ठेकेदार विनोद मलिक ने पुराने कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था। उनके समर्थन में त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने नौकरी से हटाए कर्मचारियों व अन्य लोगों के साथ टोल पर धरना शुरू किया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही टोल वसूलने के लिए नई कंपनी की तलाश शुरू की गई थी। अब यह ठेका साउथ एशियन प्राइवेट लिमिटेड को छोड़ा गया है। शुक्रवार को नई कंपनी के मालिक केशव भारद्वाज व विवेक भारद्वाज व मैनेजर जलदीप, प्रोजेक्ट हेड संतोष कुमार व एनएचएआई के पीसी चमोली ने धरने पर पहुंच कर सभी लोगों से बात की। उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन देकर कहा कि सभी कर्मचारियों को धरने के समय का वेतन दिया जाएगा। किसी के वेतन से कटौती नही की जाएगी। मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। उप प्रबंधक की पत्नी को नौकरी दी जाएगी। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी दी जाएगी। इस दाैरान विपिन त्यागी, हिमांशु सरना, मुकेश त्यागी, अंकित गुर्जर युवा प्रदेश अध्यक्ष भाकियू तोमर, शुभम, सोनू त्यागी, जयदेव, निगम, सोनू, योगेश, पारुल, वर्षा, प्राची, पायल, करिश्मा आदि मौजूद रहे। उधर, सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टोल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को तैनात रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन से मिली जीत
त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि टोल पर विभिन्न मांगों को लेकर दिए गए धरने को अनेक संगठनों ने समर्थन दिया। जिससे धरने को मजबूती मिली। संगठित होने से जीत मिली है। सभी मांग पूरी होने के बाद धरना समाप्त किया गया है। 5 अक्टूबर को टोल परिसर में मृतक उपप्रबंधक अरविंद पांडे की शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed