{"_id":"62f002ae2b1fe45f5a32ca5b","slug":"three-accused-of-theft-caught-devband-news-mrt6002827106","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलहेड़ी बुजुर्ग में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलहेड़ी बुजुर्ग में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के तीन आरोपी पकड़े
तलहेडी बुजुर्ग। तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी कालूराम के घर के बाहर खड़ी जेसीबी व ट्रैक्टर से चोरों ने शनिवार की रात में बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। रविवार की सुबह कालूराम ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दी।
पुलिस ने कालूराम के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो तीन लोग सामान चोरी करते दिखाई पड़े। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी अक्षय करीब तीन माह पूर्व कालूराम के ट्रैक्टर पर नौकरी करता था। उसने ही अपने दो अन्य साथी आशु व भोलू के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान होने पर अक्षय के भाटखेड़ी (नागल) स्थित आवास पर छापा मारा। जहां से पुलिस को चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों आशु व भोलू को भी गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।