फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Threat to BKU spokesperson Rakesh Tikait

Muzaffarnagar News: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को दी धमकी

Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Threat to BKU spokesperson Rakesh Tikait
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को मोबाइल फोन पर काॅल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने उन्हें कर्नाटक में आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी के मोहल्ला कल्याणपुरी निवासी भाकियू कार्यकर्ता धीरेंद्र जावला ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को चौधरी राकेश टिकैत को काॅल के जरिए धमकी देकर कहा था कि यदि वह कर्नाटक आए तो उन्हें अंजाम भुगतना होगा। धमकी देने वाले ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर भी धमकी दी। मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद सिविल लाइन थाने में तहरीर दे दी गई। पुलिस ने धमकी देने में प्रयुक्त किए मोबाइल नंबर का उल्लेख करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सर्विलांस टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी धमकी
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को इसी वर्ष पांच मई को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में हरियाणा के पानीपत निवासी कुश राणा का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने इस मामले में अगस्त माह में चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। इसके पहले दस मार्च को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत के मोबाइल पर काॅल कर पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। भौराकलां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अप्रैल 2021 व मार्च 2022 सहित कई बार धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed