फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Those who obstruct the voting will be strictly dealt with: DM

मतदान में बाधा डालने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा:डीएम

Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Those who obstruct the voting will be strictly dealt with: DM
मतदान में बाधा डालने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा :डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सेल्वा कुमार जे ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों सहित अन्य सभी मतदान कर्मी निष्पक्ष रहेें और पारदर्शी ढंग से मतदान कराएं। निर्भीक रहे और बिना किसी दबाव के अपने कार्य को अंजाम दें। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और छोटी से छोटी गतिविधियों पर भी अपनी नजर रखेंगे।
डीएम ने ब्लॉक मुख्यालयों का भ्रमण किया। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। पुलिस कर्मी उनके साथ गए हैं। जो मतदान संपन्न कराने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित स्ट्रॉग रूम में जमा करा कर ही वापस जाएंगे। जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए 1060 मतदान केंद्र और 2976 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है। सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल भी प्रतिबंधित रहेगा
मुजफ्फरनगर। डीएम ने बताया कि मतदेय स्थल पर मोबाइल, पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट अथवा ज्वलनशील पदार्थ व तरल पदार्थ आदि प्रतिबंधित रहेगा। मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से प्रत्येक मतदान केंद्र के गेट पर ही सघन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed