फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This time swimmers will be deprived of enjoying the swimming pool

इस बार स्वीमिंग पूल का लुत्फ उठाने से तैराक रह जाएंगे वंचित

Mon, 25 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
This time swimmers will be deprived of enjoying the swimming pool
चौधरी चरण सिंह स्टेडियम के पास स्वीमिंग पूल का बंद पड़ा गेट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
इस बार स्वीमिंग पूल का लुत्फ उठाने से तैराक रह जाएंगे वंचित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन ने स्वीमिंग पूल की ठंडक पर भी ताला लगा दिया है। भीषण गर्मी के बावजूद बच्चे एवं बड़े इस बार स्वीमिंग पूल का आनंद नहीं ले पाएंगे। चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में संचालित स्वीमिंग पूल इन दिनों बंद पड़ा है। इस बार इसके शुरू होने की भी कोई उम्मीद नहीं है।
कोरोना वायरस के चलते बंद पड़ी अन्य खेल गतिविधियों की तरह इस बार तैराकी भी बंद है। बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल एवं तरणताल के गेट पर ताला लटका है। हर साल यह दो माह अप्रैल और मई में संचालित होता था तथा बारिश शुरू होते ही बंद कर दिया जाता था। सैकड़ों बच्चे एवं बड़े यहां तैराकी सीखने आते थे। खेल विभाग लाइफ गार्ड की नियुक्ति करके इसका संचालन कराता था, लेकिन इस बार न तो स्वीमिंग पूल की ठंडक मिलेगी और न ही तैराकी सीखने का मौका। मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार का कहना है कि स्वीमिंग पूल एवं अन्य खेल गतिविधियों को शुरू करने के लिए कोई निर्देश नहीं हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट स्वीमिंग पूल भी सूने पड़े
स्टेडियम के तरणताल के अतिरिक्त जिले में बड़ी संख्या में गर्मी के सीजन में प्राइवेट स्वीमिंग पूल शुरू हो जाते थे। इन पर दिन भर भीड़ लगी रहती थी। जिले में सैकड़ों की संख्या में स्वीमिंग पूल हैं, लेकिन सब कोरोना के डर से बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
- पिछले साल गर्मी की छुट्टी में मैंने तैराकी सीखने के लिए माता-पिता से अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने नहीं जाने दिया था। इस बार पूरा मन था कि स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखने जाऊंगा, लेकिन अब भी मौका नहीं मिलेगा।
- गर्व गोयल।
- मैं अपनी तैराकी के हुनर को और निखारना चाहता था। स्कूल की छुट्टी के दिनों में स्वीमिंग पूल में मेरे कई साथी तैराकी सीखने आते थे। इस बार पूल ही बंद है। सभी लोग इसे खूब मिस कर रहे हैं।
- सिद्धांत।
- गर्मी के दिनों में स्वीमिंग में तैरने का अपना अलग ही आनंद होता है, लेकिन इस बार तो यदि पूल शुरू भी हो जाए तो भी जाने का कोई मौका नहीं है। कोरोना के डर से परिजन घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं तो स्वीमिंग पूल जाने का तो मतलब ही नहीं।

- अक्षय राठी।
- कोरोना वायरस के चलते स्वीमिंग पूल का शुरू नहीं होना ही अच्छा है। इससे संक्रमण की खतरा रहता है। हां, तैराकी सीखने वालों को इसका काफी नुकसान है लेकिन कोरोना से बचने के लिए इस नुकसान को तो उठाना ही होगा।
- अभिनव वर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed