फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This sick air is increasing the burning sensation in the eyes.

Muzaffarnagar News: आंखों में जलन बढ़ा रही है ये बीमार हवा

Thu, 05 Jan 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
This sick air is increasing the burning sensation in the eyes.
जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में ओपीडी के बहार लगी मरीजों की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे रोजाना सौ से ज्यादा मरीज
विज्ञापन

- प्राइवेट डॉक्टरों के यहां भी आंखों के मरीजों की बढ़ रही है संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रदूषित हवा के कारण आंखों की सेहत खराब हो रही है। नए साल में जिले का एक्यूआई तीन सौ के पार बना हुआ है। जिस कारण हवा की गुणवत्ता सांस और आंखों के रोगियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में रोजोना 100 से ज्यादा मरीज परामर्श ले रहे है। लोगों की आंखों में खुजली, लाली, नजर कमजोर, आंखों में जलन, पानी आने की शिकायत सबसे ज्यादा है।
चश्मा लगाकर ही घर से निकलें
जिला चिकित्सालय के आई सर्जन डॉ. प्रेम केसरवानी का कहना है कि लोगों को अपनी आंखों पर चश्मा लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए। अपनी आंखों को सही रखने के लिए उसे रोजाना साफ पानी से धोना चाहिए। आंखों को धोते वक्त सूती सफेद कपड़े का ही इस्तेमाल करें। कई लोग सूती कपड़े की जगह दूसरे कपड़े के इस्तेमाल करते है, जिससे दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाती है। रोजाना उस कपड़े को सर्फ से धोना चाहिए, ताकि आंखों में होने वाली एलर्र्जी ना फैले।
विज्ञापन

टीवी और मोबाइल को लगातार ना देखें
सर्जन डॉ. प्रेम केसरवानी ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल फोन में लगे रहते है, इसी के साथ कुछ बच्चे टीवी को लगातार घंटो तक देखते रहते है। यह उनकी आंखों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इससे आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए लगातार टीवी और मोबाइल के इस्तेमाल से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के लिए संतुलित आहार का करें सेवन
आई सर्जन डॉ. प्रेम केसरवानी ने कहा कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। गाजर, आंवला, दूध, अंडा आदि खाद्य सामग्री के सेवन से आंखें कमजोर नहीं होती है। इससे रोशनी भी अच्छी रहती है। इसलिए सभी लोग इनका इस्तेमाल करें।
पिछले पांच दिन में नेत्र विभाग में इतने मरीज
31 दिसंबर 135
02 जनवरी 125
03 जनवरी 137
04 जनवरी 116
05 जनवरी 120
पिछले पांच दिन में जिला अस्पताल की ओपीडी में इतने मरीज
31 दिसंबर 1003
01 जनवरी 70
02 जनवरी 1560
03 जनवरी 1414
04 जनवरी 1219

नेत्रों की जांच करते  चिकित्सक डॉ प्रेम केसरवानी।

नेत्रों की जांच करते चिकित्सक डॉ प्रेम केसरवानी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed