फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   This government is not strong, is weak: Priyanka

यह सरकार मजबूत नहीं, दुर्बल है: प्रियंका

Sat, 20 Feb 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
This government is not strong, is weak: Priyanka
यह सरकार मजबूत नहीं, दुर्बल है: प्रियंका
विज्ञापन

बघरा (मुजफ्फरनगर)। किसान पंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों से कहा कि मैं यहां यह कहने आई हूं कि आप अपना संघर्ष जारी रखें। आप पीछे नहीं हटें। तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए मोदी सरकार मजबूर होगी। यह सरकार मजबूत नहीं है, दुर्बल है। अपनी ही जनता की यह सरकार सुन नहीं रही है। इसलिए इसे पीछे हटना होगा।
किसान पंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून किसानों के लिए नहीं पूंजीपतियों के लिए बनाए हैं। कहा कि आज पूरा देश तड़प रहा है। किसान तड़प रहा है, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। इसी साल में खरबपति मित्रों ने कितना पैसा कमाया, आप जानते ही चौक जाएंगे। उन्होंने हजारों करोड़ कमाया है और किसान सड़क पर बैठे हुए आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी कोई सुनने को तैयार नहीं। जो तीन कानून निकाले हैं, उनका नुकसान तो सभी को मालूम है। प्राईवेट मंडियां लगेंगी, सरकारी मंडी में जो टैक्स लिया जाता है, वह प्राईवेट मंडियों में नहीं लिया जाएगा। आहिस्ता-आहिस्ता सभी सरकारी मंडियां बंद हो जाएगी। सब जानते हैं कि सरकारी मंडियों की खासियत यह है कि आपको न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलता है, जो खत्म हो जाएगा। प्राईवेट मंडियों के खुलने से और उनको मजबूत बनाने से क्या होगा। बड़े-बड़े खरबपतियों की मनमानी होगी, जो दाम देना चाहेंगे वे देंगे। जब खरीदना चाहते हैं, तब खरीदेंगे। जब बेचना चाहते हैं, तभी बेचेंगे। तीसरे कानून में खेती ठेके पर होगी। बड़ा अरबपति गांव के किसान के साथ कांट्रेक्ट करेगा कि आपकी फसल का दाम पांच सौ रुपये मिलेगा। बेचने का समय आएगा तो वह दो सौ रुपये के मूल्य की बात करेगा। ये ऐेसे कानून है कि किसान कानून के तहत कहीं क्लेम भी नहीं कर सकते। तीनों कानून किसानों को बर्बाद कर देेंगे। इसलिए आप संघर्ष करते रहे और पीछे नहीं हटे, तो सरकार को ही पीछे हटने पर मजबूर होगा पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में रामराज नहीं जंगलराज : अजय लल्लू
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। यह रामराज नहीं जंगलराज है, रावणराज है। 85 दिनों से किसान कृषि कानून के विरोध में बैठे हैं। किसानों को तारीख पे तारीख दी जा रही है। गन्ना किसानों का एक भी पैसा नहीं बढ़ा है। खर्च दोगुना हो गया है। कांग्रेस इन सरकारों के खिलाफ हर मोर्चे पर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल : दीपेंद्र हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि किसान आंदोलन के बाद पूरे देश में भाजपा के खिलाफ एक माहौल बन गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री किसी गांव में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी के किसान एक साथ हैं।

हमारे खून में गद्दारी नहीं: मलिक
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि देश का किसान दिल्ली के बार्डर पर ठंड में मर रहा है, लेकिन पीएम के पास संवेदना का एक शब्द नहीं है। यह धरती किसान के संघर्ष की है। हम भाजपा के खिलाफ संघर्ष करेंगे। गद्दारी हमारे खून में नहीं है। हम कांग्रेस के लिए जी जान एक कर देंगे। किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed