{"_id":"661a82c5ed7e0fe8c8026e76","slug":"thirty-thousand-rupees-looted-from-beedi-trader-at-gunpoint-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-120485-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तमंचे के बल पर बीड़ी व्यापारी से तीस हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तमंचे के बल पर बीड़ी व्यापारी से तीस हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
-सीसीटीवी में दिखे लुटेरे, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गांधी कालोनी पुल पर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से सरेआम तीस हजार की नकदी से भरा थैला लूट लिया। थैले में रुपयों के अलावा मोबाइल, खाने का टिफिन व अन्य कागजात बताए गए। घटना करने वाले स्कूटी सवार दोनों बदमाश सीसीटीवी में दिखाई दिए हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।
गांधी कालोनी गली नंबर-9 में रहने वाले ऋषि जग्गा ने चंद्रा सिनेमा के पास बीड़ी सिगरेट का व्यापार किया हुआ है। शनिवार को उनके पास वाहन नहीं था, इसलिए वह अपनी दुकान के पास में ही दुकान करने वाले अर्पित जग्गा के साथ उनके स्कूटर पर अपनी दुकान पर जाने के लिए चले थे। जब यह दोनों गांधी कालोनी पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से दो बदमाशों ने अपनी स्कूटी उनके स्कूटर के आगे लगा दी। इसके बाद तमंचा दिखाकर ऋषि जग्गा से थैला लूट लिया और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद होना बताया गया है। लुटेरों की स्कूटी पर एक जाति का नाम लिखा था। व्यापारी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मंडी पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए गए हैं। तीन टीम लुटेरों की तलाश में लगी हैं। क्षेत्रवासी बताते हैं कि अर्पित जग्गा से पूर्व में एक करोड़ से ज्यादा की लूट हो चुकी है।