फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Third eye will remain on police stations

थानों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Sat, 26 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Third eye will remain on police stations
थानों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाने अब तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जनपद के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें परिसर के साथ ही कार्यालय व हवालात भी शामिल हैं। शहर के तीनों थानों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं, जिन्हें एलईडी से कनेक्ट किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सभी थानों को सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह लैस करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे, जिसके चलते जनपद में भी सभी थानों में सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू हो गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शुरूआती चरण में शहर के तीनों थानों को सीसीटीवी से पूरी तरह लैस किया गया है। इसके तहत थाना परिसर के साथ ही थाने के मुख्य गेट, थाना कार्यालय और हवालात में भी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। अब इन्हें एलईडी से कनेक्ट किया जाएगा, जिसका कंट्रोल फिलहाल संबंधित थाने के कार्यालय में ही रहेगा, लेकिन उसका लिंक संबंधित थाना प्रभारी के मोबाइल पर भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद अब सभी थानों की पूरी कार्यप्रणाली पारदर्शी हो जाएगी, जिसके बाद सभी थानों में हुई गतिविधियां रिकॉर्ड होने के साथ ही हवालात में बंद किए जाने वाले लोगों पर भी निगाह रखी जा सकेगी। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही जनपद के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed