{"_id":"60edd3658ebc3ed84776a3a2","slug":"third-eye-will-monitor-anti-social-elements-muzaffarnagar-news-mrt5472318120","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों की निगहबानी करेंगी तीसरी आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों की निगहबानी करेंगी तीसरी आंख
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आगामी 25 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा के समय शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए यात्रा मार्ग पर 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनका कंट्रोल रूम शिव चौक पर बनाया जाएगा।
शासन द्वारा 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा का आयोजन किए जाने की घोषणा होते ही पुलिस-प्रशासन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। शहर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनके अलावा, यात्रा मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी लिंक प्रशासन अपने पास रखेगा। शहर के शिवचौक पर इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा पुरकाजी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल भी प्रशासन द्वारा अपने हाथ में लिया जाएगा, ताकि उत्तराखंड बॉर्डर से लेकर फलौदा तिराहा तक के यात्रा मार्ग पर पूरी तरह से नजर रखी जा सके।