फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Third accused of Sanjeev murder case arrested

संजीव हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Third accused of Sanjeev murder case arrested
मोरना। गांव भुवापुर में संजीव हत्याकांड के तीसरी आरोपी को भी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर निवासी संजीव के साथ कुछ दिन पूर्व गांव के ही चार लोगों ने मारपीट कर दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। गत शुक्रवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई थी, जिस पर परिजन उसे लेकर उत्तराखंड के कई हॉस्पिटल में घूमते रहे, लेकिन किसी अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया। इसके चलते उसकी उपचार के अभाव में ही मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने उक्त चारों लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो अन्य फरार थे। पुलिस ने मंगलवार को नामजद तीसरे आरोपी सागर उर्फ मोती को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed