{"_id":"69065df4247ad0e4bc0cd5ad","slug":"third-accused-arrested-in-bjp-leaders-sons-murder-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-157679-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाजपा नेता के बेटे की हत्या में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाजपा नेता के बेटे की हत्या में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोेतवाली पुलिस ने भाजपा नेता मनोज चौधरी के बेटे पारस की हत्या के मामले में वांछित सागर को गिरफ्तार किया है। घटना के समय दोनोंं पक्षों में गाली गलौज व मारपीट हुई थी। इसी दौरान चाकू से हमला किया गया था।
क्षेत्र के गांव मेघाखेड़ी में रहने वाले पारस व गांव के ही अन्य युवक बृहस्पतिवार शाम वॉलीबाल खेल रहे थे। फाउल को लेकर उनमें विवाद हो गया था। खेल देख रहे गांव के दो किशोर व सागर बीच में जा घुसे थे। तब पारस व तीनों आरोपियों में मारपीट हुई थी। उस समय मामला शांत कराया दिया था। बाद में तीनों आरोपी पारस के घर पहुंचे थे। गाली गलौज करने पर उनमें मारपीट हो गई थी। तभी एक किशोर ने चाकू मार दिया था। घायल की अस्पताल में मौत हो गई थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस ने चाकू मारने वाले सहित आरोपी दो किशोरों को शुक्रवार को गिरफ्तार चाकू बरामद किया था। तीसरे वांछित आरोपी मेघाखेड़ी निवासी सागर को शनिवार को एटूजेड रोड से पकड़ा है। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। वह परिजनों के साथ खेडीबाड़ी करता था।